नारी शक्ति टीम ने आज दूसरे दिन भी किया राशन वितरण, सांसद साव ने वितरण स्थल पर पहुच कर टीम का बढ़ाया हौसला

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 मई 2021। नारी शक्ति टीम बिलासपुर, द्वारा आज दूसरे दिन भी नेहरू चौक पर, निःशुल्क राशन वितरण किया गया।

आज प्रातः 5:30 बजे से ही नारी शक्ति टीम राशन वितरित करने के कार्य मे लग गई थी, नारी शक्ति टीम के इस कार्य के बारे मे जब बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई तो वे स्वयं गाड़ी चलाकर नारी शक्ति टीम के कार्यस्थल पर आज पहुँचे एवं नारी शक्ति टीम के सभी सदस्यों का हौसला आफजाइ किया, साथ ही टीम के संयोजक धनंजय गोस्वामी की कार्यो की भूरी भूरी प्रंशसा की।

नारी शक्ति टीम के नितिशा पमनानी, वर्षा चंद्रवंशी, प्रीति सिंह, अदिति देवांगन, लता यादव,मधु बर्मन, रानू पाठक, प्रियंका ठाकुर से सांसद साव ने इस संबंध मे अलग अलग चर्चा भी किया एवं उनके इस कार्य की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षित रहते हुए कार्य करने के लिए मनोबल बढ़ाया ।

इस अवसर पर सांसद साव स्वयं भी अपने हाथो से जरूरत मंद लोगो को राशन एवं मास्क का वितरित किये।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close