चयन सूची में एससी एसटी वर्ग को शामिल नहीं करने पर भड़के बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम। पोयाम ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर पुनः एससी एसटी के अभ्यर्थियों को सूची में शामिल करने की मांग की।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

रायपुर 15 मई2021 । संचालनालय आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष)छत्तीसगढ़ ने विगत दिनांक 05 मई 2021 को आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग के बी.ए.एम.एस पाठ्यक्रम के रिक्त पदों के 70 सीटों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में राज्य कोटेशन की सीटों पर प्रवेश हेतु लैटर जारी किया जिसमें प्रदेश के एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को सूची में शामिल नहीं किए जाने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसते हुए स्वास्थ्य संचालक को सूची निरस्त कर पुनः एससी एसटी अभ्यर्थियों को सूची में शामिल करने की मांग कि है ।
उल्लेखनीय है की विगत 05 मई को संचालनालय बीएएमएस पाठ्यक्रम की भर्ती के लिए एससी एसटी वर्ग को छोड़ कर 06 तारीख को आनन फानन में 70 सीटों पर भर्ती सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया था। जिसमें एक भी एससी एसटी वर्ग का नाम नहीं होने से श्री पोयाम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल इस प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से एससी एसटी को शामिल कर नई सूची जारी करने की मांग कि है।उन्होंने कहा की सरकार के नौकरशाहों के लोग पात्र अभ्यर्थी न मिलने का बहाना करके सभी सीटें सामान्य अभ्यर्थियों से भर दिया।जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इससे जाहिर होता है की सरकार एससी एसटी वर्ग को हमेशा पीछे रखना चाहती है जिसे हम होने नहीं देंगे।उन्होंने आगे कहा की 24 घंटे में ही सभी सीटों के लिए पात्र अभ्यर्थी मिल जाना एससी एसटी वर्ग के खिलाफ एक गंभीर षडयंत्र का संकेत है। कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही इस प्रकार की जातिवादी नीतियों से इस देश के एससी,एसटी,ओबीसी और अल्प संख्यक के हक अधिकार पर डाका डालने का काम करती है।उन्होंने छत्तीसगढ़ सीएम शर्म करो- एससी, एसटी विधायक शर्म करो। समाज का हक दिला ना सको तो इस्तीफा दो कहा। बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई एससी एसटी समाज के साथ की गई इस धोखेबाजी, अन्याय का पुरजोर विरोध करती है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close