बिलासपुर 11 मई 2021।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में संचालित कोविड-19 RT-PCR प्रयोगशाला ने 2,00,000 नमूने की जांच कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 17704 पॉजिटिव वह 179115 निगेटिव पाए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि सिम्स में RTPCR जांच 01 अगस्त 2020 को प्रारंभ की गई थी। तब से लेकर आज तक सीमित संसाधनों व स्टाफ के साथ निरंतर कार्य करते हुए महज 13 सैंपल से शुरुआत कर आज 2,00,000 नमूनों का लक्ष्य एक ही RT-PCR मशीन द्वारा जांच कर हासिल किया गया है, जिसमें दिनांक 21/01/2021 को 1,00,000 सैंपल की जांच पूरी कर ली गई थी। तदोपरांत महज पिछले 04 माह में दो लाख का आंकड़ा लैब में कार्यरत अधिकारी, साइंटिस्ट, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट, डाटा ऑपरेटर आदि कर्मचारियों के अथक परिश्रम व समर्पण का परिणाम है। वर्तमान में श्री अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा RTPCR मशीन दी गई है, जिसमें RTPCR जांच में और तेजी आएगी।
संस्था के वायरोलॉजी लैब प्रभारी डॉ0 रेखा बारापात्रे व विभाग प्रमुख डॉ0 सागरिका प्रधान के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह कार्य संभव हो सका है। सिम्स की अधिष्ठाता डॉ0 तृप्ति नगरिया ने विभाग में उपस्थित होकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी व उंनका उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धियों में आरंभ से ही डॉ0 ज्योत्सना दुबे, डॉ0 अंजू श्रीवास्तव, डॉ 0रश्मि दुबे डॉ0 विनोद टंडन, डॉ0 प्रियंका,डॉ0 पल्लवी का विशेष योगदान रहा है।