ग्रामीणों में कोरोना से जागरूकता फैलाने बिलासपुर पुलिस ने 15से अधिक टीमो के साथ 30 से अधिक ग्रामो में अभियान चलाया

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 09 मार्च 2021।बिलासपुर पुलिस की टीम लगातार  तीसरे दिनों ग्रामीण इलाकों में जागरूकता के लिए 15 से अधिक टीम के साथ 30 से अधिक ग्रामो का दौरा कर ग्रामीणों में जागरूकता पैदा कर रही है ।

ग्रामीण क्षेत्रों में करोना की रोकथाम एवं जागरूकता की कमी देखी गई है जिसे बढ़ाने के उद्देश्यो से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत आज 8 मार्च को covid-19 संक्रमण रोकथाम हेतु श्री रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना प्रभारी बिल्हा पारस पटेल एवं पुलिस स्टाफ के साथ थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दगौरी, उड़नताल, चुराघाट , घोघरा एवं मोहतरा में भ्रमण कर सभी गांव के सरपंच पंच एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों तथा ग्रामिणो को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों को कड़ाई से पालन करने के बारे में समझाईस दिया गया.

तथा कोरोना वैक्सीन लगवाने तथा कोरोना वैक्सीन के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर संक्रमण के लक्षण के बारे में भी गांव के लोगों को अवगत कराया गया तथा गांव में शादी ब्याह की अनुमति निरस्त होने के संबंध में बता कर उक्त संबंध में गांव के कोटवार को गांव में मुनादी कराने हिदायत दिया गया है गांव के लोगों द्वारा पुलिस द्वारा दिए गए सुझाव एवं निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिए है ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close