महापौर रामशरण यादव की पहल पर अब हर जरुरतमंदों लोगो को मिलेगा नि:शुल्क सूखा राशन ● नर्मदा नगर के सामुदायिक भवन को बनाया मुख्य सेंटर ● पहले दिन किये गए 2000 किट तैयार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 05 मई 2021। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में आगामी 15 मई तक जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में कुछ अतिआवश्यक कार्य छोड़ बाकि सभी काम बंद कर दिए है। जिसके चलते दिहाड़ी मजदूर कर जीवन यापन करने वालों के सामने अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर समस्या आने लगी है। महापौर रामशरण की पहल पर नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त अजय त्रिपाठी ने नि:शुल्क सूखा राशन कीट देने का आदेश दिया। बुधवार से जरु रतमंदों को सूखा राशन वितरण कारने का कार्य शुरु किया गया। सुबह 1० बजे महापौर रामशरण यादव ने सूखा राशन वितरण के लिए मेन सेंटर बनाए गए नर्मदा नगर के सामुदायिक भवन में पहंुच निरीक्षण करते हुए राशन कीट में दी जा रही सामाग्री की गुणवत्ता की जांच की वहीं निगम अधिकारियों को निर्देशित किया की नगर निगम सीमा क्ष्ोत्र के प्रत्येक जरुरतमंद जिन्हें जीवन यापन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा उनतक बिना किसी समस्या के समय पर राशन कीट पहंुचाएं। इस दौरान नोडल अधिकारी सुधीर गुप्ता, सब इंजिनियर गोपाल ठाकुर, सब इंजिनियर सोम श्ोखर, सब इंजिनियर रमनदीप छाबड़ा, सब इंजिनियर ललित त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

प्रतिदिन तैयार होगी सूची जरुरतमंद तक राशन पहुचाने का संकल्प

महापौर रामशरण यादव ने बताया कि नगर निगम बिलासपुर हर गरीब के साथ, कोरोना की रोकथाम के लिए हर जरूरतमंद तक नि:शुल्क अनाज पहुचाने का संकल्प लिया हैं। नर्मदा नगर के सामुदायिक भवन में 2000 सूखा राशन कीट तैयार कराकर जरूरतमंद तक पहुचाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रतिदिन कितने जरुरतमंद ने संपर्क आया और कितने लोगो को कीट का वितरण किया गया इसकी जानकारी कार्यजारी संबंधित जोन कमिश्नर को देने के निर्देश दिए गए है।

सभी जोन कार्यालय में बटेगा राशन कीट

निरीक्षण के दौरान महापौर रामशरण यादव ने बताया कि राशन कीट तैयार करने के लिए नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में मुख्य सेंटर बनाया गया है। यहां से कीट तैयार होने के बाद संबंधित जोन कार्यालयों में ये सामाग्री पहंुचेगी यहां से अधिकारी-कर्मचारी जरुरतमंदों को सूखा राशन कीट प्रदान करेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close