राशन दुकान के विक्रेताओं ने की फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने व बीमा कवर की मांग।

Global36गढ़ के संवाददाता खेमचारण सोनवानी

बिलाईगढ़ 05 मई 2021- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्यरत राशन दुकानों के विक्रेताओं ने उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किए जाने, और विक्रेताओं के लिए 50लाख रुपये बीमा और तौल कर्मचारियों का 25 लाख रुपये बीमा कवर प्रदान करनें की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बिलाईगढ़ एसडीएम को सौंपा।

शासकीय राशन विक्रेता पीडीएस संघ बिलाईगढ़ ने मंगलवार को बिलाईगढ़ एसडीएम क्वाटर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि कोरोना काल में प्रदेश के सभी जिलों और इसके साथ बलौदाबाजार जिले में लाक डाउन किया गया है। जिसके चलते शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी कार्यालय बंद हैं, लेकिन इस दौरान पीडीएस राशन विक्रेताओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पूर्ण लाकडाउन में भी नियमित रूप से प्रतिदिन दुकान संचालित करने शासन-प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है।

जिसके चलते बिलाईगढ़ ब्लाक के सभी राशन विक्रेता और तौल कर्मचारियों अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं।
राशन विक्रेता पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि कई लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है और अन्य ब्लाक में कई लोगो का कोरोना से मौत हो गया है इसी लिए हमारी मांग है कि राशन दुकान विक्रेताओं को 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाए। साथ ही तौल कर्मचारियों का 25 लाख रुपये बीमा कवर प्रदान किये जाने की मांग किया । मांग करने वालो में प्रमुख रूप से कार्तिक प्रसाद रात्रे, मनोहर लाल साहू,जितेंद्र कुमार साहू, दयाराम यादव,पूरन लाल जायसवाल,राजेश कुमार आदित्य,धनेश्वर साहू,प्रमोद कुमार,संतोष साहू,ओंकार आदित्य,विनोद कुमार साहू,रामेश्वर जोल्हे,ललित कुमार खटकर,रामसजीवन साहू,देवनारायण जायसवाल, पुरुषोत्तम साहू,रघुनंदन साहू,पुरनशंकर भास्कर,जगदीश साहू,सुरेश कुमार साहू,सुदेश कुमार भारद्वाज, सुनील कुमार बघेल, खेमचरण सोनवानी,छबिलाल,घनश्याम चौहान,लाला भारती,संजय यादव,मेहरू लाल साहू, संतराम कैवर्त, गणेश राम, सूरजभान सिंह,कुंजलश्रीवास,सुमारसाय ,ज्योतिबा मिरी,कार्तिकेश्वर यादव,दरस राम यादव,रामनाथ साहू ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close