जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त निजी लैब का भौचक किया निरीक्षण, तय सीमा में जांच रिपोर्ट ऑनलाईन नही पाये जाने पर थमाया नोटिस

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 04 मई 2021।निजी कोविड हॉस्पिटलों व निजी पैथोलॉजी लैब का जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमो के द्वारा सयुक्त रूप से भौचक निरीक्षण किया गया।

शहर के लाल पैथोलॉजी लैब,तिलक नगर व एसऑरएल पैथोलेब, मगरपारा को आरटीपीसीआर जांच की अनुमति प्राप्त है, इन पैथोलेब में राज्य शासन के निर्देश अनुसार यदि सेम्पल कलेक्शन लेब में किया जाता है तो 550 शुल्क निर्धारित किया गया है, इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन घर या प्राइवेट हॉस्पिटल में जा कर किया जाता है तो जांच शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

श्री राम केयर,नेहरू नगर,किम्स हॉस्पिटल मगरपारा एवं अपोलो बिलासपुर में एंटीजन टेस्ट की अनुमति है, इन संस्थानों में जांच के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सयुक्त टीम ने इन सभी संस्थाओं के रिकार्ड का औचक निरीक्षण किया। जांच में एंटीजन जांच के संबंध में संधारण व रिपोटिंग में विसंगति पाई गई । जांच की रिपोर्टिंग तय समय पर ऑनलाइन की जानी चाहिए थी जो कि नही पाई गई ,जिसके संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

इस निरीक्षण के दौरान कोविड मरीजो के परिजनों से भी मुलाकात की गई निजी संस्थानों को शासन की निर्धारित दरो पर ही उपचार किये जाने निर्देशित किया गया है शासन द्वारा निर्धारित दरो की सूची अस्पताल परिसर में प्रर्दशित करने का भी निर्देश दिया गया।

उंक्त जांच टीम में सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन, कोरोना नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर आंशिक पाण्डेय, नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ राजेश पटेल, डॉ सौरभ शर्मा व प्रवीण शर्मा आदि थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close