52 परियों के शौकीन 6 लोगो को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 03 मई 2021।थाना कोटा क्षेत्र में जुआ, सट्टा ,अवैध शराब पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसको गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण श्री रोहित झा एवं प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर नव पदस्थ थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा लगातार अपराधियो की गिरफ्तारी व धरपकड़ जारी है।

नवपदस्थ थाना प्रभारी शानिप रात्रे के द्वारा लगातार अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भौवाकापा में नहर किनारे बरगद पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से नगद पैसा से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं,उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर थाना प्रभारी कोटा शनिप रात्रे द्वारा 1 टीम गठित कर रेड की कार्यवाही की गई। मुखबिर के बताए जगह पर टीम भेजा गया ,उक्त जगह पर टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड करने पर 6 लोग जुआ खेलते पकड़े गए तथा कुछ लोग भागने में सफल हो गए ।

आरोपियो के नाम व पता –

1)गजेंद्र साहू पिता मनोहर साहू उम्र 27वर्ष ,पता- गोकुल पुर थाना कोटा

2)राजकुमार पात्रे, पिता- शिव दास उम्र 33 वर्ष पता- भौवाकापा ,थाना कोटा

3)श्रवण कुमार चतुर्वेदी पिता- फागु राम उम्र 24 वर्ष, पता- भौवाकापा, थाना कोटा

4)उत्तरा कुमार खूंटे पिता- दुबे प्रसाद उम्र- 32 वर्ष पता- भौवाकापा ,थाना कोटा

5) दुर्गा प्रसाद साहू पिता- रामगुलाम उम्र 40 वर्ष पता- गोकुल पुर थाना कोटा

6) रोहित कुमार पिता- सोनू राम उम्र 40 वर्ष पता- भौवाकापा थाना कोटा ।

आरोपियो के पास से कुल नगदी रकम 10,000 हजार रुपये एवं 2 सेट 52पत्ती ताश बरामद किया गया है ।सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शानिप रात्रे सहित उपनिरीक्षक जागेश्वर राठिया, स उ नि ओंकार प्रसाद बंजारे, आरक्षक असीमभारद्वाज, प्रदीप जायसवाल, गोविंदा , राजकुमार श्याम ,म आरक्षक पांचों बाई मार्बल का सराहनीय योगदान रहा।।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close