हॉस्पिटल पर अपने पति के बॉडी पॉट्स निकाले जाने का जताया शक,  मृतक पति की पत्नी ने कलेक्टर व सीएमएचओ से सीसीटीवी फ़ुटेज की मांग की

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 29 अप्रैल 2021। केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में कोविड इलाज के लिए भर्ती अपने पति की मौत का जिम्मेदार हॉस्पिटल प्रबंधन को ठहराते हुए अपने पति के बॉडी पॉट्स निकाले जाने जैसे गंभीर आरोप हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगाते हुए मृतक पति की पत्नी ने कलेक्टर,सीएमएचओ व थाना सिविल लाइन को ज्ञापन सौप हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।

आवेदिका मृतक कोमल साहू की पत्नी सुशील साहू ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने ज्ञापन में लिखा है कि….

            मैं सुशीला साहू अपने पति कोमल साहू को 16/04/21 को करोना से ग्रसित होने के कारण मैंने शाम 5:00 बजे केयर एंड केयर हॉस्पिटल बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) हॉस्पिटल में भर्ती करवाई थी। उनकी तबीयत 24/04/ 21 को 3:00 बजे डॉक्टर ने सूचना दी कि उनकी तबीयत में सुधार आ गया है। थोड़ा सा इंफेक्शन बचा हुआ है। कहकर उन्होंने मेरे पति को पेट व सीने के भार 6 घंटे सोने के लिए कहा, जब मेरे पति 6 घंटा सोने के बाद उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। तब कोमल साहू ने मुझे फोन किया कि मुझे बहुत ज्यादा गर्मी व घबराहट हो रही है। तब मैंने डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा को फोन की किंतु। फोन नहीं उठाए, फिर मैंने डॉक्टर नैन खान को फोन की थी। वह फोन उठाए और कहा कि मैं देखता हूं। वह जाकर एक इंजेक्शन देने की बात सिस्टर को कहकर वहां से चले गए हुए वह इंजेक्शन के बाद भी उन्हें आराम नहीं आया था। आधे घंटे बाद जब मैं उन्हें फोन की तब मेरे पति ने बताया कोई आराम नहीं है तो मैंने फिर डॉक्टर खान को फोन की तब डॉक्टर खान ने कहा कि मैं घर आ गया हूं। अब मैं हॉस्पिटल नहीं जा सकता। थोड़ी देर बाद में अपने पति को फोन की तो मेरे पति जी से मेरी बात नहीं हुई। फोन में एक पूनम नाम की सिस्टर उठाती है और बताती है। कि पेशेंट बिल्कुल ठीक है। वह आराम कर रहे हैं, तब समय था ।10:30 हुआ था और मुझे चिंता ना करने के लिए कहा। जब मैंने उससे पूछा कि अभी उनका ऑक्सीजन लेवल कितना है तब उसने मुझसे बताया कि 95 है। तब मैंने राहत की सांस ले कर के 11:00 बजे सो गई। फिर अचानक से 1:00 बजे मुझे डॉक्टर धीरेंद्र बर्मन का फोन आया कि आपके पति की हालत ठीक नहीं है। उन्हें वेंटिलेटर में भर्ती कराया गया है। मैं आपको फिर फोन करूंगा। फिर उन्होंने आधे घंटे बाद फोन किया कि वह सीरियस हैं। उनका ऑक्सीजन 70 -75 आ गया है। अब उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर 2:00 बजे फोन आ गया कि उनकी धड़कन बंद हो गई है। फिर मेरे भाई ने पूछा, ऐसा क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि उनका बीपी व शुगर लो हो गया है था और ऑक्सीजन मशीन खराब था।

      मैं सिर्फ सच्चाई जानना चाहती हूं कि मेरे पति के साथ क्या हुआ। मुझे शक है कि डॉक्टर मेरे पति को जान बूझकर मार दिए हैं क्योंकि उन्होंने 2,80,000 का बिल मुझे चुकाने के लिए कहा था जब मैंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की तब उन्होंने कहा कि आप चुपचाप लाश ले जाइए, वरना बड़े सर आएंगे तो आपको पूरा पैसा देना पड़ सकता है और बॉडी भी नहीं मिलेगी। बॉडी ना मिलने के डर से हमने बॉडी लेकर आ गए। मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि मेरे पति की मौत बीमारी से हुई है मुझे शक है कि मेरे पति का बॉडी पार्ट्स निकाला गया है इसलिए मैं सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही हूं। आपके द्वारा आदेश जारी करने से मुझे इंसाफ मिल सकता है।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close