●विधायक शैलेष पाण्डेय की मांग पर एसईसीएल ने आक्सीजन सिलेन्डर खरीदे के लिये दिए 25 लाख रुपये ●ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले कोविड मरीजो को मिलेगा बड़ी राहत

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 29 अप्रैल 2021। विधायक शैलेष पाण्डेय ने शहर के अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजो को ऑक्सीजन सिलेंडरों की हो रही दिक्कतों को देखते हुए, एसईसीएल प्रबन्धन को 24 अप्रैल को एक पत्र लिखकर आक्सीजन सिलेन्डर की कमी का जिक्र करते हुए हॉस्पिटलों में इस कमी को दूर करने के लिए 25 लाख रुपए की सहयोग राशि की मांग की थी।

            विधायक शैलेष पाण्डेय की इस मांग को स्वीकार करते हुए आज एसईसीएल प्रबंधन ने 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है जिस बावत उन्होंने जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। अब इन रुपयों से बिलासपुर शहर के कोविड मरीजो के लिए ऑक्सीजन सिलेन्डर की खरीदी की जाएगी जिससे ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर मरीजो को बड़ी राहत मिल सकेगी।

विधायक शैलेष पाण्डेय ने एसईसीएल के द्वारा की गई इस सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close