बिलासपुर 16 अप्रैल 2021।नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के द्वारा शहर में बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए एक और आरटी-पीसीआर कोविड जांच मशीन की आवश्यकता महसुस की गई थी।
जिसके लिए विधायक शैलेष पाण्डेय ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को अपने सी एस आर मद से आरटी-पीसीआर मशीन के लिए 32.90 लाख रुपये की मांग किया गया था। जिस पर एसईसीएल ने आज अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुआ एक पत्र सिम्स प्रबंधन व विधायक को लिखा है।
विधायक शैलेष पाण्डेय ने इस कोविड महामारी की इस लड़ाई एसईसीएल द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए एसईसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं सिम्स प्रबंधन का धन्यवाद किया है।