बिलासपुर 14 अप्रैल 2021।शहर के प्रमुख थाना माने जाने वाले सिविल लाइन की जवाबदारी एक बार पुनः निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार को सौपी गई है।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज 3 निरीक्षको का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमे सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे को सिविल लाइन थाना से हटाकर कोटा थाना का प्रभारी बनाया गया है ,वही पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार को पुनः सिविल लाइन थाने की जवाबदारी सौपी गई है, वंही कोटा थाना प्रभारी प्रकाश कांत को डीसीबी/ डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
इस कोरोना काल मे पुलिस अधीक्षक के द्वारा किये गए इस अचानक फेरबदल के कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।