Lock Down को लेकर पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 13 अप्रैल 2021। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा आज पुलिस लाइन लाइन स्थित बिलासा गुड़ी मीटिंग हॉल में आगामी लॉकडाउन के संबंध में आवश्यक मीटिंग रखी गई थी। जिसमें एसडीएम बिलासपुर, एसडीएम कोटा, सीएमएचओ बिलासपुर, नगर निगम आयुक्त बिलासपुर, जिले की कोविड नोडल अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी के साथ मीटिंग में पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी तथा शहर के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

मीटिंग में श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा आगामी lock-down के संबंध में सभी गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई ,जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी टीकाकरण को निर्बाध रूप से जारी रखने टीकाकरण के लिए आने वाले व्यक्तियों के आवागमन के संबंध में वर्तमान कोरोना संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार तथा आवागमन के संबंध में तथा कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा दी गई छूट हेतु मूवमेंट पास जारी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए आगामी लॉकडाउन में समस्त थाना प्रभारियों को बाइक पेट्रोलिंग थाना पेट्रोलिंग तथा फिक्श पॉइंट लगाकर लॉक डाउन की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close