कोरोना महामारी में सहयोग स्वरूप सिंधी व पंजाबी समाज ने दिए आॅक्सीजन सिलेण्डर एवं बेड, जिला उद्योग संघ ने 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक सौपा कलेक्टर को

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर, 13 अप्रैल 2021।बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना मरीजों को आवश्यकतानुरूप स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए विभिन्न समाज के लोग जिला प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इस क्रम में आज सिंधी और पंजाबी समाज के लोगों ने जिला अस्पताल में उपयोग के लिए आक्सीजन सिलेण्डर, गद्देे, बेडशीट प्रदान किया, वहीं जिला उद्योग संघ द्वारा 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक दिया गया। राशि का चेक और सामग्री आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को सौंपा गया।

आज कलेक्टोरेट में पंजाबी समाज द्वारा 25 आक्सीजन सिलेण्डर, सिंधी समाज द्वारा 100 सेट बेडशीट और गद्दे प्रदान किये गये। जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधि द्वारा राशि का चेक सौंपा गया। जिसका उपयोग जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए किया जायेगा। कलेक्टर ने विभिन्न समाजों द्वारा किये जा रहे इस सहयोग की सराहना करते हुए जिले के अन्य समाज एवं सामाजिक संगठनों से इस महामारी से निपटने के लिए सहयोग की अपील की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close