उसलापुर स्कूल के छात्राओं को संसदीय सचिव रश्मि सिंह व महापौर ने सायकल वितरित किया

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 12 अप्रैल 2021। उसलापुर वार्ड नंबर 3 के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में संसदीय सचिव डॉ.रश्मि सिंह ठाकुर और महापौर रामशरण यादव ने सरस्वती सायकल योजन के तहत 42 छात्राओं को सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ.रश्मि ने कहा कि एक बालक के शिक्षित होने से एक व्यक्ति ही शिक्षित होता है,परन्तु एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन द्बारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें से एक सरस्वती सायकल योजना भी है।

 

उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता, परिवार-समाज के साथ देश एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन करें। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि इस योजना के आने से छात्राओं को होने वाली बाधा बहुत हद तक कम हो जाती है इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से नि:शुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में ये स्कूल आसानी से पहंुच रहें है। आज के समय में बेटा और बेटियों को कोई भ्ोदभाव नहीं करनी चाहिए शिक्षा, रोजगार से लेकर राजनीति के क्ष्ोत्र में बेटियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुरेश टंडन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, स्कूल के प्राचार्या शिक्षक स्टॉफ सहित छात्राएं एवं वार्डवासी मौजूद थ्ों।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close