बिलासपुर, 12 अप्रैल 2021।जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत मटियारी के सचिव श्री अशोक कुमार कुर्मी को शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमित्ता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री अशोक कुमार कुर्मी का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है तथा ग्राम पंचायत मटियारी के सचिव का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सेंदरी के सचिव श्री मुकेश शुक्ला को सौंपा गया है।