बिलासपुर 12 अप्रैल 2011।तोरवा थाना क्षेत्र में कुछ लोग रात में मोबाइल की टार्च जला कर जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
थाना तोरवा क्षेत्र के हेमू नगर कॉलोनी के अंदर कुछ लोग रात्रि लगभग 11 बजे के करीब मोबाइल की टार्च जलाकर जुआ खेल रहे थे। जंहा से तोरवा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस की टीम घेराबंदी कर 03 लोगो को पकड़ा है जिनसे 8000 रुपये भी जप्त किया गया है। पकड़े गए तीनो जुआरियों के विरूद्ध तोरवा थाना ने अपराध क्रमांक 134 /21 धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की है।
उंक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, पुलिस पेट्रोलिंग टीम के आर. शत्रुघ्न मेश्राम, आर साहेब अली, मनोज बरेठ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपीयों के नाम –
1. मानव जय सिंघानी, पिता हप्पू जय सिंघानी, उम्र- 19 साल पता- हेमू नगर,बिलासपुर