बिलासपुर 11 अप्रेल 2021।प्रदेश युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी के द्वारा आज अपने नई कार्यकारणी की घोषणा की गई है। जिसमे बिलासपुर के आशीष ( मोनू)अवस्थी को जो कि पूर्व में संगठन के ‘प्रदेश सचिव’ के पद पर कर्यरत थे जिनको ‘महासचिव’ पद पर प्रमोट किया गया है।
आशीष अवस्थी पूर्व में युवा कॉग्रेस के ‘प्रदेश सचिव’ रहते हुए संगठन मे काफी सक्रिय रहे है । वे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के भी काफी करीबी माने जाते है। इस कोरोना काल मे उनके व उनकी टीम के लोगों के द्वारा बड़ी अहम जवाबदारी निभाई गई है। उनकी इस सक्रियता को देखते हुए बिलासपुर -सरगुजा सम्भाग से सिर्फ उन्हें ही अकेले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारु, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी जी की सहमती पर उनको यह जिम्मेदारी दिया गया है । उनकी इस नियुक्ति से युवाओ मे अच्छा खासा जोश व उत्साह देखा जा रहा है । आशीष अवस्थी ने अपनी नियुक्ति के लिए युवा कांग्रेस आलाकमान का आभार प्रकट किया है ।