कोरोना मरीजो की जीवन रक्षक दवा रेमडिशिविर की जिले में हुई कमी, विधायक शैलेष पाण्डेय ने स्वास्थ्य मंत्री से की चर्चा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 11 अप्रेल 2021।कोरोना के सीरियस मरीजो को दी जाने वाली जीवन रक्षक रेमडीशिविर इंजेक्शन जिले में कंही मिल नही पा रही है ।जिससे शासकीय व निजी हॉस्पिटलों में भर्ती कोरोना के सीरियस मरीज व उनके परिजन लगातार परेशान हो रहे है।

ज्ञात हो कि रेमडीशिविर इंजेक्शन आईसीयू में भर्ती या अति गंभीर कोरोना मरीजो को दी जाने वाली इंजेक्शन है । जब मरीज को सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है और उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा होता है उस समय यह मरीज को तात्काळ राहत पहुचने का काम करती है। एक मरीज को लगभग इसकी 06 इंजेक्शन का डोज़ दिया जाता है। लेकिन कुछ समय से जिले में इसकी सप्लाई मांग के अनुपात में बेहद कम हो गई है। जिससे कोरोना मरीज व उनके परिवार बेहद परेशान हो रहे है, डॉक्टर भी इस इंजेक्शन के उपलब्ध न होने से मरीजो के इलाज में अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है।

जब हम आज इस संबंध में विधायक शैलेष पाण्डेय से बात की तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज उनकी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जी से चर्चा हुई है ,चर्चा के दौरान यह बात सामने आई है कि रेमडीशिविर देश मे सिर्फ दो जगह बनाई जाती है ,एक महाराष्ट्र व दूसरा हैदराबाद । वर्तमान में महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है इस कारण महाराष्ट्र ने 80 % रेमडीशिविर इंजेक्शन की सप्लाई अपने प्रदेश में कर रखा है जिस वजह से पूरे देश मे इस इंजेक्शन की वर्तमान में सप्लाई कम हो गई है। इस संबंध में आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को अवगत कराया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा की गई है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगा ।

इस संबंध में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रवि गेंदले जी से जब हमने बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में प्रतिदिन 500 से 700 रेमडी शिविर इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ रही है लेक़िन हमें 200 से 300 के बीच ही इंजेक्शन मिल पा रहे है वह भी 2 या 3 दिनों के अंतराल में। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

आईएमए बिलासपुर के अध्यक्ष अविजित रायजादा ने इस संबंध में कहा कि रेमडीशिविर इंजेक्शन सीरियस कोरोना मरीजो को दी जाने वाली अत्यंत आवश्यक इंजेक्शन है इसकी कमी को तात्काळ सरकार द्वारा दूर की जानी चाहिए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close