महापौर के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज कलेक्टर से मिले, लॉक डाउन के दौरान होने वाली कालाबाजारी को रोकने के सम्बंध में की गई चर्चा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर11 अप्रेल 2021। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल रविवार को ज़िला कलेक्टर से मुलाकात की , प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर राम शरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय , सभापति शेख नजीरुद्दीन थे ।

प्रतिनिधि मंडल ने कोविड 19 के द्वितीय स्प्रेड से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और ज़िलाधीश सारांश मित्तर से मांग की कि शीघ्र एहितयात के तौर पर कार्यवाही नही की गई तो ज़िला की स्थिति बद से बदतर हो सकती है क्योंकि प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढ़ रही है , जिससे अनेक स्वास्थ्य तकनीकी समस्या उत्पन्न हो सकती है ,इस पर ज़िलाधीश ने बताया कि शहर से अनेक सुझाव दिए गए है ,और मंगलवार से बिलासपुर जिले में लॉक डाउन किया जाएगा ,इस पर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि चूंकि आज संडे है और एक दिन मार्केट खुलेगा ऐसे में जनता को परेशानी होगी ,इसलिये कम से कम दो दिन जनता को मिले और मंगलवार की जगह बुधवार से लॉक डाउन किया जाए तो ज्यादा अनुकूल होगा ,इस पर ज़िलाधीश ने विचार करने की बात की , प्रतिनिधि मंडल ने ये भी मांग की कि बाजार में जनता को उपभोक्ता की वस्तुएं सामान्य दरें पर उपलब्ध हो कालाबाज़ारी या अधिक दरों पर न बीके, साथ ही आवश्यक सेवाएं बाधित न हो जैसे वैक्सीनशन , मेडिकल दुकाने, दैनिक वस्तुओं की खरीददारी के लिए लॉक डाउन में छूट दी जाए साथ ही लॉक डाउन की नियमो का कड़ाई के साथ पालन कराया जाए , प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि कोविड 19 के लिए बेड की संख्या अस्पतालों में बढ़ाया जाए। जिसके बाद कलेक्टर सारांश मित्तर ने मंगलवार की जगह बुधवार14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक जिले में लॉक डाउन लगाने की घोषणा कर दी हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close