बिलासपुर 11 अप्रैल 2021। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के समर्थकों के द्वारा आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चो व बुजुर्गों को फल व बिस्किट वितरित कर मनाया गया।
इस कोरोना महामारी को देखते हुए समर्थकों द्वारा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहर के स्लम एरिया के छोटे-छोटे बच्चो, बुजुर्गों एवं महिलाओं को जूदेव सेना के सदस्यों द्वारा फल, बिस्किट वितरण किया गया।
इस अवसर पर जूदेव सेना के धनंजय गोस्वामी, संकेत साहू, गुलाब, राहुल, रॉकी कमलसेन, प्रदीप धनकर, मनीष मोटवानी, मनीष टाक, नितेश जायसवाल आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।