सारेआम दिनदहाड़े भतीजा ने मारा चाचा को चाकू, सीसीटीवी की मद्दत से आरोपी की हुई पहचान

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 10 अप्रैल 2021। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के पास सब्जी व्यापारी की किसी ने पीछे से चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया था जिस आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी की मद्दत से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना आज दोपहर 1:00 बजे के आसपास की है। जंहा मंगला निवासी संतोष पटेल पिता नर्मदा पटेल उम्र 45 वर्ष सब्जी बेचकर सायकल से कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि कोई व्यक्ति पीछे से आ कर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे संतोष पटेल घायल हो कर मौके पर ही गिर गया,और आरोपी चाकू मार कर वंहा से फरार हो गया था।

घटना दिनदहाड़े चाकू मारने जैसे संगीन अपराध की अतः इसकी सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस ने आने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर आहत संतोष पटेल जो घटना स्थल पर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था को एम्बुलेंस की सहायता से तात्काळ सिम्स अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

मामला अत्यंत गंभीर होने एवं आरोपी अज्ञात होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया कि आरोपी को हर हाल में तत्काल गिरफ्तार कर मामला से पर्दा उठाना जरूरी है ,तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सीएसपी आर एन यादव एवं सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में थाना स्टॉप के साथ घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमे घायल संतोष पटेल द्वारा अपने भतीजा लव कुमार पटेल का होना पहचान किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतातलाश हरसंभव प्रयास किया गया। जो घटना के 4 घण्टे बाद संदेही लव कुमार पटेल पिता रामराज पटेल उम्र 24 वर्ष को सकरी इलाके से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उंक्त वारदात को करना कबूल किया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घायल संतोष पटेल हमेशा शराब पीकर मेरे घर परिवार वालो को गाली गलौज करता था कल रात में भी वह गाली गलौज किया था तथा आज सुबह भी गाली गलौज देकर सब्जी बेचने गया था। इससे परेशान होकर आज मैं उसका जीभ को काटूंगा कहकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया हूँ बताया गया । सिविल लाइन पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close