पचपेड़ी 08 अप्रैल2021 – ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के पनपते व्यवसाय अब स्थानी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। जिसको लेकर लगातार शराब बिक्री में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश जिला मुख्यालय है से मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम बेल्हा में छापामारी की कार्रवाई की दरअसल काफी दिनों से पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी।
जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने मुखबिर तैनात किया जिनके सूचना के आधार पर पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां कमल टंडन द्वारा कच्ची शराब बिक्री करते हुए पाया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 50 पैकेट कच्ची महुआ शराब मिली जिसे जप्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया ,उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ,राम बहोर अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।