पचपेड़ी थाना द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की गई सख्त कार्यवाही

Global36garh न्यूज  संवाददाता

पचपेड़ी मस्तूरी 08अप्रैल2021 – पचपेड़ी थाना परिक्षेत्र अवैध रूप से बिक्री हेतु छिपाकर रखे 32 पाव 5.760लीटर देशी प्लेन शराब कीमत 2560.रु एवं शराब बिक्री रकम.100 रू सहित पकड़ा गया। आरोपी पहारू गोड़, पिता जुगुत गोड़,उम्र.60 वर्ष साकिन लोहर्सी,सोन,थाना पचपेड़ी के आसपास के गांव से अवैध शराब बिक्री की शिकायत लगातार पचपेड़ी पुलिस को मिल रहा थी जिस पर रोक थाम व कार्यवाही करने हेतु। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा, के दिशा-निर्देश पर व नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुनील डेविड के मार्गदर्शन पर क्षेत्र मुखबिर तैनात किया गया था। इसी कड़ी में दिनांक.7/4/2021.को पचपेड़ी थाना प्रभारी श्री प्रवीण राजपूत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लोहर्सी में पहाऊ गोड़ नामक व्यक्ति नहर किनारे अपने मकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण राजपूत,सहा, उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया एवं अन्य स्टाप का महत्त्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close