स्टैंडबॉल स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन, रिवर व्यू कालोनी का नाम हिदायत अली के नाम पर करनें महापौर ने की घोषणा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 08 अप्रेल 2021।हिदायत अली कोनी ही नही बल्कि बिलासपुर शहर के एक ऐसे खिलाड़ी कवि और समाज सेवक रहे जिन्होंने हमे ही नही बल्कि प्रदेश को भी गौरान्वित किया है।

ये बातें खेल, साहित्य और कौमी एकता के अग्रणी हिदायत अली की जयंती और स्टैंडबॉल स्थापना दिवस पर बुधवार को मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने कही। इस अवसर पर उन्होंने महापौर में उनके स्मृति में रिवर व्यू कॉलोनी पहुँच मार्ग का नाम हिदायत अली मार्ग के नाम की घोषणा भी की। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने श्री अली के सानिध्य को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हमें कौमी एकता और भाईचारे से रहना सिखाया। हम सभी को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे तथा स्टैंड बॉल जैसे खेल को बिलासा नगरी को देकर इस माटी का ऋण चुकाने का प्रयास किया। वे एक साहित्यकार ही नहीं बल्कि आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनके नाम का मार्ग बनने से आने वाली पीढ़ी भी उन्हें जान सकेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रुप में पत्रकार सईद खान ने उनके प्रभावपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की तथा बताया कि वे 60 साल की उम्र में भी तेजी के साथ दौड़ते हुए अपनी मंजिल को पाने को व्याकुल थ्ो। वहीं खेल के साथ-साथ साहित्य, नाटक, कविता, खेल-कूद और कितने विधाओं के धनी भी थ्ो। हाई कोर्ट अधिवक्ता सलीम काज़ी ने उनके द्बारा लिखित 20 किताबों का मैंने अध्ययन किया तो पता चला कि वे एक महान व्यक्तित्व थ्ो जिन्हें हमें पढ़ने की जरूरत है।

समारोह में रिवर व्यू कॉलोनी के संरक्षक टीके सिन्हा एवं सीवी रमन विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ शंकर यादव डॉक्टर ने भी प्रकाश डाला। अंत में स्टैंडबॉल के महासचिव जावेद अली ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर सभी अतिथियों को हिदायत अली विभूति सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ.शाहिद अली, रमेश बहाददुर, डॉ. शाजिया अली, वाहिद अली, सीपी गढ़ेवाल जनक पांडे, जमील अंसारी , आलोक त्रिपाठी, आबिद अली, अनुपम दुबे, दीपक गुप्ता मौजूद थ्ो।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close