मास्क सही तरह से पहनने के लिए जन जागरूकता जरूरी – मीना आडिल ।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।

बिलासपुर07अप्रैल2021। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मीना आदिल ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ ही जन जागरूकता की जरूरत भी है लोगों को यह समझना होगा कि यह बीमारी संक़मित व्यक्ति के दूसरे के निकट संपर्क में आने, खांसने, छीकने, बोलने से होती है और हवा के जरिए फैलती है इससे बचने का उपाय सरल है मास्क सही तरीके से लगाया जाए मुंह और नाक अच्छी तरह ढंककर रखना चाहिए।मास्क को गले में नहीं लटकाकर सही तरीके से पहनना चाहिए। मास्क को बोलते समय भी नहीं हटाया जाए क्योंकि उसी समय अपनी थूक के साथ इसको कण तेजी से बाहर निकलते है लोगों को यह आशंका होती है कि बोलते समय मास्क उतारने से ही आवाज सांफ सुनाई देगी जबकि ऐसा नहीं है मास्क पहने रहने से भी आवाज साफ सुनाई देती है बस थोड़ी ऊंची आवाज मैं बोलना पड़ता है जोकि स्वयं संक्रमित होने या दूसरों को करने से बेहतर है। आदिल ने आगे कहा है कि पूरे देश में एक जन अभियान शुरू करना होगा कि जो व्यक्ति मास्क
ना पहना हो उसे मास्क पहने बोला जाए, अभी भी समय है संभलने का क्योंकि त्योहारों का और शादी का सीजन आ रहा है जब सबसे अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। कोरोना से बचने के तीन मूल मंत्र है मास्क सही तरह से पहनें, भीड़ से बचे और हाथों को साफ रखें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close