कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने वालो पर होंगी कार्यवाही -पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के सभी पुलिस अधिकारी की बैठक, कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने दिए आदेश
बिलासपुर 06 अप्रैल 2021।जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में 144 धारा लगाई गई है,जिसके तहत जारी आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए है। जिसके अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग एवं बिना मास्क पर कड़ाई से कार्यवाही की जाएगी तथा निर्देश की अवहेलना करने वालो पर अब एफआईआर भी किए जाएंगे।
जिसके लिए आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग पांच टीमें बनाई गई,जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने एवं भीड़ से बचने के लिए माइक के माध्यम से सभी क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कराया जाएगा एवं नहीं मानने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उंक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान निगम की टीम भी पुलिस के साथ मौजूद रहेगी। शहर के ऐसे प्रतिष्ठान व दुकान जो इन नियमों का पालन नहीं करते है उन्हें तात्काळ सील करने की भी निर्देश दिए गए है। विभिन्न प्रकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस,ऑटो आदि में भी निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठे यह भी सुनिश्चित किया जाए।
उंक्त कार्यवाही के साथ ही साथ पुलिस के सभी अधिकारी और जवान स्वयं भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मास्क पहने,सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखे एवं अन्य आवश्यक सावधानियां बरते,थानों में अनावश्यक भीड़ भाड़ होने से भी रोके, थाना परिसरों में प्रार्थी या पीड़ितों के साथ अधिक से अधिक एक अतिरिक्त व्यक्ति को ही अनुमति दे। ताकि कोरोना संक्रमण को रोका सके।