लम्बे समय से अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत पत्थरखान के सचिव को सीईओ ने किया निलंबित

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 06 अप्रैल 2021।जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पत्थरखान के सचिव श्री सुखीराम निषाद को अनाधिकृत रूप से लम्बे समय से अनुपस्थित रहने, सचिव पद के कर्तव्यों के निर्वहन में जानबूझकर उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में श्री सुखीराम निषाद का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत पत्थरखान का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत बिटकुली के सचिव श्री विष्णु बंजारे को सौंपा गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close