बिलासपुर 02 अप्रैल 2021।नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने शहर में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज बिलासपुर की सभी नागरिकों से एक वीडियो मैसेज के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है शासन के निर्देशानुसार जिनको भी टीका लगना है वे स्वयं से होकर टीका लगवाये ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे,मास्क पहने।
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण आज तेजी से फैल रहा है कोरोना का टीका लगवाना अत्यंत आवश्यक है जिससे की हम अपना और दूसरों का भी बचाव कर सकते है। मैं आप सभी नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूँ की प्रशासन द्वारा बनाये गए टीकाकरण सेंटर में जाये व अपना टीकाकरण करवाये। जिससे आप व आपका परिवार सुरक्षित रह सके।
इसके लिये उन्होने नगर निगम के पार्षदों व एल्डरमेन से भी अपील किया है कि वे अपने वार्डो व मुहल्ले के घरों में जाकर लोगों से मिले एवं उनका टीकाकरण करवाये ताकि हमारे परिवार के सभी लोग सुरक्षित रह सके।