बिलासपुर 02 मार्च2021।सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी खार में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदी में कुछ लोग जुआ खेल हैं,, सूचना को वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना सिरगिट्टी से पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जहाँ ग्राम हरदी खार से जुआ खेल रहे व्यक्तियों की घेराबंदी की गई जिसमें कुछ व्यक्ति मौके से भाग निकले। मौके कुल 06 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई तथा कुल उनके पास से 16,800 रुपये की जप्ती की गई है।
आरोपी के नाम –
1 विवेक गोले निवासी- दयालबंद, बिलासपुर
2 ललित शर्मा निवासी- तोरवा थाना के पीछे,बिलासपुर
3 जीत बोले निवासी- दयालबंद,बिलासपुर
4.विनायक भट्ट निवासी- टिकरापारा, बिलासपुर
5 राकेश सिंह निवासी- दयालबंद, नारियल कोठी,बिलासपुर
6. चांद शंकर निवासी- दयालबंद,बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल,, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप,, आरक्षक सैय्यद साज़िद,, मनीष सिंह,,सतेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।