●गर्मी से निपटने निगम के जल विभाग ने की तैयारी 94 नए पंप खरीद स्पे्रयर में रखा    ●बोर खराब होने के सूचना मिलते ही पहुचेंगेकर्मी तुरंत नया पंप लगाकर शुरु करेंगे बोर  ●महापौर ने पिछले दिनों निरीक्षण कर अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्थ करने दिए थे निर्देश

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 01 अप्रैल 2021। गर्मी से निपटने के लिए नगर निगम के जल विभाग द्बारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महापौर रामशरण यादव के निर्देश पर 69 लाख की लागत से 94 पंप खरीदी के लिए टेंडर किया गया है। जिसे स्प्रेयर में रखा जाएगा। वही पुराना 14 पंप भी अलग से रखे गए है। कुल 1०8 पंप स्प्रेयर में रखा जाएगा। वर्तमान में निगम में 1025 बोर हैं। गर्मी शुरू होते ही पम्प का वाइंडिंग जलने की शिकायत अधिक रहती हैं । इसे खोल कर बनवाने में ही 3 से 4 दिन लग जाते है लेकिन इस बार ऐसा नही होगा। जहां भी बोरिंग में पंप खराब होगी तो तत्काल स्प्रेयर में रखे पंप को डाल कर बोर को शुरु कर दिया जाएगा ताकि पेयजल की समस्या गर्मी में न हो।

 महापौर रामशरण यादव ने पिछले दिनों ने पम्प हाउस का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश की गर्मी में पानी की समस्या न हो इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ महापौर ने 39 टैंकर को मरम्मत कर तैयार करने कहा था। जिसके बाद टैंकर मरम्मत कर 8 जोन में भेज दिया गया है। गर्मी शुरु होने से पहले की निगम के कई वार्डों से पानी की समस्या लेकर लोग टाउन हॉल और विकास भवन में पहुंच रहें थे। जिसके बाद महापौर रामशरण यादव ने पंप हाउस का निरीक्षण कर स्थिती का अवलोकन किया था। जल विभाग ने गर्मी को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं कि थी जिसके बाद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। निगम के जल विभाग ने अब 94 नए पंप खरीद कर स्प्रेयर में रख लिया है। वहीं 14 पुराने पंप को भी आपात कालिन में उपयोग करने के लिए तैयार कर लिया है। जिसके बाद अब बोर खराब होते ही उसे सुधार लिया जाएगा। जिससे वार्डों में इस वर्ष पेयजल की समस्या नहीं होगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close