मेयर रामशरण ने लगवाई कोरोना वैक्सीन,  कहा- संकोच और संदेह के बिना लगवाएं टीका

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 31 मार्च 2021 । जिले में दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में बुधवार को नगर निगम बिलासपुर के मेयर रामशरण यादव मंगला चौक के पास स्थित सुखम अरोग्यलय पहुँचकर टीका लगवाया। मेयर रामशरण यादव ने टीका लगवाने के बाद कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित है और बिना किसी संशय के सभी को लगवाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में टीकाकरण की विस्तृत व्यवस्था की है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और निजी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। आवश्यकता के अनुसार, इन केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

मेयर यादव ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और 45 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग में जो गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं, उन्हें बिना किसी संकोच और संदेह के टीका लगवाना चाहिए। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

 1 अप्रैल से जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को बिना किसी शर्त के कोरोना का टीका लगाया जाएगा ऐसे में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का सहियोग करना आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने सभी से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क के साथ उन तमाम ऐहतियात को बरतना चाहिए, जो सुरक्षा के लिए जरूरी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close