बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बहुत बड़ा फैसला – अब सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर नही होगी गिरफ्तारी

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

दिल्ली 31 जुलाई 2020। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66A पर सुनवाई करते हुए बहुत अहम फैसला सुनाया है। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने धारा 66A को असंवैधानिक करार दिया है।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि धारा 66A संविधान के अनुच्छेद 19(1) A का उल्लंघन है। यानि यह धारा नागरिक के ‘भाषण और अभिव्यक्ति की आजादी’ का हनन है।

कोर्ट ने आगे कहा है कि कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर,फेसबुक और लिंक्डइन के माध्यम से अपनी बात रखता है। तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह अभिव्यक्ति की आजादी के तहत आता है। बता दें कि अभी तक पुलिस को ये अधिकार था कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया अपनी बात रखता है तो उसकी गिरफ्तारी की जा सकती थी।

धारा 66A को रद्द किए जाने को लेकर श्रेया सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस जीत के बाद श्रेया सिंघल ने कहा है कि कोर्ट ने लोगों के भाषण और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को कायम रखा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close