बिलासपुर 25 मार्च 2021।रोटरी क्लब आफ बिलासपुर क्वींज़ के द्वारा गुरुवार को “अक्षय थाल अब भीख नहीं भिक्षा दें ” नामक प्रोजेक्ट का उद्घाटन समारोह रोटरी भवन में आयोजित किया गया था।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से रोटरी क्वींज़ क्लब द्वारा भूख एवम् भीख को समाप्त करने एक मुहिम की शुरुआत की गई, जिसमें कोई भी ग़रीब भूखा न रहे, इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन रोटरी के भूतपूर्व गवर्नर एस पी चतुर्वेदी, सीएसपी (सरकंडा)निमिशा पांडेय, सीएसपी(सिविल लाइन) स्नेहल साहु एव असिस्टेंट गवर्नर रोटेरीयन अनिल नायर द्वारा किया गया।
इस मुहिम में रोटरी क्वींज़ द्वारा ग़रीबों को भिक्षा में भोजन कूपन दिए जाएँगे, जिससे वे उन कूपन पर दिए हुए शहर के विभिन्न भोजनालयों में से किसी भी एक भोजनालय से भोजन प्राप्त कर सकते है, रोटरी क्वींज़ की यह अपील है, की अधिक से अधिक लोग इस कूपन बुकलेट को लेकर मुहिम से जुड़े तथा इस माध्यम से भीख में पैसे देने की सामाजिक बुराई पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी एवं भोजन दान का पुण्य भी प्राप्त किया जा सकेगा।
कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने इस मुहिम की जमकर सराहना की और इस संस्था की अध्यक्ष शिल्पी चौधरी की कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनको प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में रोटेरीयन सतीश शाह , प्रतीक शर्मा , शरद सक्सेना एवं आशीष सुराना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । साथ ही इस कार्यक्रम में रोटरी क्वींज़ की अध्यक्षा शिल्पी चौधरी, सचिव मनीषा जयसवाल , कोषाध्यक्ष वंदना सिंह, उपाध्यक्ष क्षमा सिंह, प्रेसिडेंट इलेक्ट अर्चना अग्रवाल ,प्रेरणा सुराना स्वाति श्रीवास्तव,रीनु अग्रवाल,एकता वीरमानी, श्रद्धा खंडूजा, प्रकृति वर्मा, अंतरा चंद्राकर, स्वाति श्रीवास्तव, अरुणा अग्रवाल, नेहा गोविंदानी आदि उपस्थित रहीं।
संस्था के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस मुहिम से जुड़ने के लिए कूपन राशि का भुगतान कर कूपन प्राप्त करना चाहता है तो नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरो में कॉल कर हमसे सम्पर्क कर सकते है – मोब.न.8462020001, 9993250100, 9039772292