संयुक्त मोर्चा के संयोजक अधिवक्ता रामकृष्ण जांगड़े का कोरोना से निधन।।उनका एम्स अस्पताल रायपुर में इलाज चल रहा था।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर

रायपुर।25 मार्च 2021 बलौदा बाजार जिला के तहसील बिलाईगढ़ के ग्राम कोसमकुंडा निवासी अधिवक्ता/ संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष/संयोजक रामकृष्ण जांगड़े 59 साल का आज एम्स में दुखद निधन हो गया है। वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। स्व जांगड़े जी एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों के लिए संयुक्त मोर्चा बनाकर लगातार संघर्षरत रहे हैं।यह अत्यंत दुखद खबर है कि हमारे बीच सामाजिक कार्यकर्ता और संयुक्त मोर्चा के नेता छत्तीसगढ़ के प्रिय जिन्होंने बचपन से बहुजन आंदोलन में समर्पित रहे संयुक्त मध्यप्रदेश के दौरान राज्य राजधानी कार्यालय भोपाल के बसपा कोषाध्यक्ष/ प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं वे बसपा संस्थापक मान कांशी राम के बेहद करीबी थे। एडवोकेट रामकृष्ण जांगड़े अब हमारे बीच नहीं रहे। वे 25 मार्च 2021 को ठीक दोपहर डेढ़ बजे एम्स रायपुर में उनका कोरोना से मृत्यु हो गई। रामकृष्ण जांगड़े एक अत्यंत अनुशासित प्रशिक्षित कैडर के लिए जाने जाते रहे हैं अपितु छत्तीसगढ़ में एक महान सामाजिक बुद्धिजीवी चिंतक कार्यकर्ता रहे हैं। आज जितनी भी तारीफ उनके बारे में लिखा जाय वो बहुत कम है। बहुजन आंदोलन को सफल बनाने में उनका हमेशा योगदान रहा है उनके चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने समाज को जगाने का जो बीड़ा उठाया था वह अनुकरणीय था।आज से 2 माह पहले भी उनके भाई गोरे लाल बौद्ध का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था परिवार सदमे से उबरा नहीं था और अब जांगड़े परिवार के अधिवक्ता रामकृष्ण जांगड़े का कोरोना से निधन होने पर पूरे प्रदेश के लोग स्तब्ध हैं।इस दुखद घड़ी पर सभी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close