पंजीयक कार्यालय देर रात तक खुली रही और होती रही जमीनों की रजिस्ट्रियां

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 25 मार्च 2021। मार्च का महीना होने की वजह से जिला पंजीयक कार्यालय में देर रात खुली हुई है और लोग अपने जमीनों की रजिस्ट्रियां करवा रहे है।

मार्च का महीना फाइनेंसियल क्लोजिंग का महीना होने की वजह से ज्यादातर जमीनों की खरीदी- बिक्री करने वाले इस माह के अंदर ही अपनी जमीनों की रजिस्ट्री कराना चाहते है।

साथ ही राजस्व बिभाग भी अपने बड़े राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चाहती है कि मार्च के अंत तक अधिक से अधिक पंजीयन कर ज्यादा से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति करें। इसलिए पंजीयक कार्यालय देर रात तक खोली जा रही है और देर रात तक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।

सोमवार से बुधवार तक की रजिस्ट्री पर एक नज़र डालें तो सोमवार 22 मार्च को 131 रजिस्टरीया कराई गई, जिससे शासन को 1,52,84,325 रुपयों की राजस्व की प्राप्ति हुई, वही मंगलवार 23 मार्च को 140 रजिस्ट्रीयाँ लोगो द्वारा कराई गई ,जिससे 1,00,76,058 रुपयों की राजस्व की प्राप्ति शासन को हुई है, वंही बुधवार की देर रात 24 मार्च को 125 रजिस्ट्रियां हुई ,जिससे 85,77,316 रुपयों की राजस्व सरकार को प्राप्त हुई।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close