विषय वस्तु को सरल व सहज तरीके से बच्चों को सिखाने के लिए मेला का हुआ आयोजन, संकुल स्तरीय टी,एल,एम मेला की जनप्रतिनिधियों ने की सराहा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 24 मार्च 2021। संकुल स्तरीय टी, एल, एम, मेला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यदुनंदन नगर, तिफरा में बुधवार को सम्पन्न हुआ।

इस मेला के आयोजन में संकुल के 6 प्राइमरी विद्यालय और 2 मिडिल विद्यालयो ने हिस्सा लिया। तथा उंक्त अवसर पर सभी शिक्षकों द्वारा स्वनिर्मित विभिन्न विधाओं व विषयों से संबंधित 270 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मृदुला त्रिपाठी (प्राचार्य शास, उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा ) संकुल प्रभारी व सुनील कुमार पाण्डेय (शैक्षिक समन्वयक तिफरा ) ने संयुक्त रूप से कहा कि विषय वस्तु को सरल व सहज तरीके से बच्चों को सिखाने के लिए यह मेला आयोजित की गई है। बच्चे इन मॉडलों के माध्यम से पढ़ाई में आकर्षित होंगे व उनके लिए शिक्षा सरल व रुचिकर बनकर मेला एक वरदान साबित होगा।

कार्यक्रम में मॉडल के माध्यमो से बच्चों का शैक्षिक व मानसिक विकास को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रदर्शित समस्त मॉडलों की सराहना की।

प्राथमिक शाला मन्नाडोल/ परसदा से शिक्षक सत्येंद्र श्रीवास व उषा कोरी द्वारा कठपुतली कला का अनूठा प्रदर्शन किया गया। जो इस कार्यक्रम में अत्यंत आकर्षण का केंद्र रहा। उसी प्रकार प्राथमिक शाला तिफरा की ओर से शिक्षिका श्रीमती ज्योति कोन्हेर द्वारा बोलता हुआ रोबोट का मॉडल का प्रदर्शन किया गया जो सबका मन मोह लिया ।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार भार्गव, ओम पांडेय (डी, एम, सी,बिलासपुर), पी दासरथी (सहायक संचालक डी, ई,ओ, बिलासपुर ), संदीप चोपड़े (सहायक संचालक डी, ई, ओ), बिलासपुररामदत्त गौरहा (जी ए, डी, पी, ओ, बिलासपुर), पी, एस, बेदी( विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा), श्रीमति दीप्ति गुप्ता( ए, बी, ई, ओ, बिल्हा), क्रांति साहू (यू, आर, सी, बिल्हा), रंजीत बनर्जी , जय कौशिक व तिफरा के जनप्रिय जनप्रतिनिधि श्रीमती अनिता राजेन्द्र शुक्ला (अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शास, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा ), गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू (पार्षद वार्ड क्र, 05) , श्रीमती संजय सीमा सिंह( पार्षद वार्ड क्र, 06) , श्री श्याम लाल बंजारे( पार्षद वार्ड क्र 08), की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

प्राथमिक स्तर शासकीय प्राथमिक शाला आर्या कॉलोनी , तिफरा प्रथम स्थान प्राप्त किये। पूर्व माध्यमिक स्तर पर शास, पूर्व माध्यमिक शाला परसदा, तिफरा प्रथम स्थान प्राप्त किये। विजेता विद्यालय को सभी अतिथियों के द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संकुल प्रभारी श्रीमती मृदुला त्रिपाठी
(प्राचार्य शा, उ, मा, वि, तिफरा ) व शैक्षिक समन्वयक श्री सुनील कुमार पांडेय के द्वारा सभी अतिथियों व शिक्षकवृन्द का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत बनर्जी (कार्यक्रम संयोजक )व जय कौशिक (व्याख्याता ) ने किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close