●शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा,सेंट जेवियर्स स्कुल के छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट ● हॉकी,रॉड,बेसबॉल व बेल्ट से दो गुटों में हुई जमकर मारपीट ●बीच बचाव करने वाले पेरेंट्स व शिक्षकों को भी लगी चोट

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 24 मार्च 2021। सेंट जेवियर्स स्कूल के भरनी ,परसदा ब्रांच में कल प्रेक्टिकल की परीक्षाएं चल रही थी। इसी दौरान दो छात्रों के बीच स्कूल बैग को रखने को लेकर विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि स्कूल के अंदर के छात्रों ने शहर से अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया। बाहर से आये लोग ने स्कूल में घुसकर रॉड, हाकी स्टिक व बेसबॉल से मारपीट शुरू कर दी। और दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी । मारपीट की खबर मिलते ही बच्चो के पैरेंट भी स्कूल पहुचे लेकिन लोगों ने बच्चो के पैरेंट्स को भी नही छोड़ा उसके साथ भी मारपीट की, बीच बचाव करने वाले टीचरों को भी इन्होंने नही बख्शा, अंततः सकरी पुलिस को खबर किया गया जिनके आने के बाद स्थिति नियंत्रित हुआ।

स्कूल प्राचार्य जितेंद्र सिंह द्वारा उंक्त घटना की रिपोर्ट सकरी थाने में दर्ज कराया गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। इस मारपीट से छात्र अमन तिग्गा के सिर व जांघ पर चोट लगी है।

इधर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नियम के विरुद्ध स्कूल खोला गया है, स्कूल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close