विडियो ●ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया पैदल मार्च, ● एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने किया अटल यूनिवर्सिटी का घेराव

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 20 मार्च 2021। ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई के जिला कार्य0 अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने घेराव किया ।

एनएसयूआई के नेतृत्व में महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने गांधी चौक से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सैकड़ों की संख्या में अपनी मांगों को लेकर अटल यूनिवर्सिटी की ओर पैदल मार्च किया।

इस दौरान छात्रों के द्वारा जोशीले नारे लगते रहे। यूनिवर्सिटी के प्रांगण में पहुंच तक छात्रों के द्वारा विश्विद्यालय के खिलाफ नारे लगते रहे। वंहा पहुचते ही गांधीजी को याद में रघुपति राघव राजा राम का भजन गाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों के पराई आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

 

 

 

इस बीच विश्विद्यालय के अधिकारियों ने छात्र छत्राओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई नेतागण व विद्यार्थियों अडिग रहे।आखिरकार अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई को छात्रों की बातों को सुनने के लिए छात्रों के बीच आना पड़ा। इस दौरान छात्रों की ओर से छात्र नेता व एनएसयूआई के कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों की ओर से छात्रों की समस्या प्रबंधन और कुलपति के समक्ष रखी।

रंजीत सिंह ने कहा कि छात्रों को इस कोरोना काल में महाविद्यालय बुलाकर परीक्षा लेना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है साथ ही बहुत से महाविद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करने जैसी व्यवस्थाएं भी मौजूद नहीं है। ऐसे में हमारी मांग है कि समस्त छात्र-छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाय।

इस दौरान कार्यपरिषद की मीटिंग में पहुंची संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने छात्रों और एनएसयूआई का समर्थन करते हुए मांगों को जायज करार दिया। जिसके बाद एनएसयूआई की मांगों को ऊपर तक पहुंचाने की बात भी कुलपति कहते नजर आए।इसके अलावा ऑटोनॉमस कॉलेज में परीक्षा को लेकर जारी की गई समय सारणी को लेकर हर संभव मदद करने की बात कुलपति ने की।

आज के कार्यक्रम में एनएसयूआई के कार्य जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई लोकेश नायक, जिला महासचिव रंजेश सिंह, सैम पटेल, आरती गुप्ता, दीपा माला, अंजलि, प्रीति, महिमा, स्वाति, रुकमणी दिव्यांश शुक्ला, अरुण चक्रवर्ती, शिवम शर्मा अभिषेक उपाध्याय, हिमांशु कोसले, सुबोध नायक नवीन कुमार, चंद्र प्रकाश साहू, पुष्पराज साहू ,प्रदीप सिंह, गजेंद्र साहू, पारस सोनी, सूरजश्री धार, सुरेंद्र सोनी, हेमंत यादव, सेजल तिवारी, रितिक नागदेव, सुप्रीत बनर्जी, अंकित सोनी, साहिल अली अब्दुल अली अनम खान अलका स्वर्णकार, मुक्ति सेन, शिवा देवांगन ,कुलदीप सोनी, वैभव सोनी ,आरती शर्मा, पूनम शुक्ला ,अखिल ,अंकित, सौरभ ,सुरेश, गौतम, तुषार साहू ,तारकेश्वर साहू, अभिनव तिवारी समेत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close