●स्वछता के प्रति स्वम जागरूक होने से ही हमारा शहर स्वच्छ व सुंदर बनेगा – रामशरण यादव ●अटल यूनिवर्सिटी में एनएसएस के स्वच्छता कार्यशाला में शामिल हुए महापौर

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर19 मार्च2021। राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय को भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत शुक्रवार को कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर महापौर रामशरण यादव ने उद्घाटन किया। इसकी अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ए.डी.एन वाजपेई ने की व विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ समरेंद्र सिंह राज्य रासेयो अधिकारी रासेयो एवं उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद महाजन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर और डॉ विमल पटेल अध्यक्ष राज्य सलाहकार समिति आयोग रासेयो व कुलसचिव डॉ सुधीर शर्मा शामिल हुए।

 

 

 

इस कार्यशाला में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के 4 जिला संगठक 12 कार्यक्रम अधिकारी एवं 100 स्वयंसेवक भाग लिया कार्यक्रम का प्रारंभ स्वच्छता पर व्याख्यान के साथ शुरू हुआ।

महापौर ने कहा कि सभी को स्वछता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वम जागरूक होने से हमारे घरों के आस पास के साथ ही हमारा शहर और देश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उसके पश्चात साइकिल रैली रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से प्रारंभ होकर शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में समाप्त हुई इसके पश्चात वहां स्वच्छता का कार्य किया कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close