
मुलमुला खुंटीघाट रोड जर्जर,टेंडर के बाद भी नहीं हो रहा है डामरीकरण,राहगीर हो रहें हैं परेशान।।
जांजगीर/बिलासपुर 23 सितंबर 2021।पिछले कई सालों से मुलमुला खुंटीघाट बदहाल सड़कें स्थानीय और बिलासपुर आने जाने लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। इस सड़क पर कई वर्षों से लोग जर्जर मार्ग पर ही आवागमन कर रहे हैं। दुख की बात है कि सड़क बनाने टेंडर होने के बाद भी जवाबदार ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक गड्ढों को भी नहीं भरा जा रहा है जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर तालाबनुमा जानलेवा गड्ढे ही गड्ढे हैं।जहां सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों से हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।

इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से सड़क की मरम्मत तक का कार्य नहीं कराया गया है मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं।राहगीर बरसात के दिनों में कीचड़ से तो सूखे में धूल से सराबोर हो जाते हैं।सड़क की दयनीय स्थिति के बाद भी जवाबदार अमले सुधारना जरूरी नहीं समझ रहें हैं।

बिलासपुर में प्रदेश की हाई कोर्ट है, न्यायधानी के साथ साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण शहर है,यहां नामी गिरामी स्कूल,कोचिंग संस्थान,अस्पताल होने के कारण इस मार्ग में रायगढ़, सारंगढ़, सरसीवा,भटगांव, गिधौरी,कसडोल
,शिवरीनारायण,पामगढ़,जांजगीर, अंचल के लोग आवागमन करते हैं।इस रोड का सही होना नितांत आवश्यक है,जर्जर सड़क को बनाने अंचल वासियों ने काफी लंबे अरसे से मांग कर रहे हैं।

जिनकी मांग तो जरूर पूरी हो गई है लेकिन धरातल से कोसों दूर विभाग और संबंधित ठेकेदार द्वारा कुछ किमी को बनाकर छोड़ दिया गया। अंचल के लोगों सहित आवागमन करने वालों ने तत्काल सड़क के गढ्डों को पाटने और समयसीमा में डामरीकरण कार्य पूर्ण करने की मांग की है।


