●दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण यूडीआईडी कार्ड पंजीयन हेतु पामगढ़ में शिविर 17 मार्च को ●नए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे व नवीनीकरण किया जाएगा ,

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

जांजगीर-चांपा-16 मार्च 2021।दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम- 2016, के तहत दिब्यांग व्यक्तियों की पहचान, शत -प्रतिशत प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन हेतु जिले के समस्त विकासखंड में यूडीआईडी पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को पामगढ़ के जनपद पंचायत के सद्भावना भवन में, 22 मार्च जनपद पंचायत अकलतरा के स्वर्गीय योगेंद्र सिंह स्मृति भवन में और 24 मार्च को बलौदा के जनपद पंचायत भवन में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला मेडिकल बोर्ड की टीम उपस्थित रहेगी। ऐसे दिव्यांग जिनके प्रमाण पत्र नहीं है उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। साथ ही प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। दिब्यांगजनों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने कहा गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close