बिलासपुर 15 मार्च 2021। एनएसयूआई ने द्वारा आज छात्रों की परीक्षा संबंधित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय ई. राघवेंद्र राव महाविद्यालय का घेराव किया गया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र /छात्राएं व एनएसयूआई के छात्र नेता ई.राघवेंद्र राव महाविद्यालय पहुचे। जंहा इस कोविड महामारी के दौरान आयोजित होने वाली ऑफ लाइन परीक्षा पर छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा को लेकर 5 प्रमुख मांगे महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी गई।
एनएसयूआई के कार्य0 जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने इस घेराव के दौरान मीडिया से कहा कि इस कोविड संक्रमण काल मे ज्यादातर महाविद्यालय की पढ़ाई ऑनलाइन हुई है वंहा परीक्षा भी ऑनलाइन ली जानी चाहिए थी लेकिन यदि महाविद्यालय प्रशासन ऑन लाइन परीक्षा न करा कर ऑफ लाइन परीक्षा आयोजित करा रही है तो उसे सभी छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा की पहले पूरी तरह व्यवस्था करनी चाहिए। जिसके लिये महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष हमने अपनी ओर से 5 मांगे रखी है। हमारी मांगे पूरी होने के बाद ही महाविद्यालय में छात्र छात्राएं परीक्षा देने बैठेंगे अन्यथा परीक्षा का सभी छात्र छात्राये बहिष्कार करेंगी ।
छात्र/छात्रों की उंक्त मांगो को महाविद्यालय प्रशासन ने तात्काळ स्वीकार करते हुए संस्था के प्राचार्य एस.आर कमलेश ने तात्काल आदेश जारी करते हुए कहा है कि 22 मार्च से 28 मार्च तक महाविद्यालय में कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की समस्या का निवारण करने सभी विभाग के विभागाध्यक्ष को निर्देश जारी किया गया है।
महाविद्यालय इस घेराव के दौरान एन.एस. यू.आई.कार्य0जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह,जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक, जिला महासचिव रंजेश सिंह,शिवम शर्मा, सूरज सिदार,पारस सोनी,सिद्धांत केसरवानी, प्रकाश,पंकज,गजेंद्र,पुनम,अनुश्री,निक्की,गीतांजलि,तिलकराज देवांगन,अभिषेक,पुष्पराज साहू,सुबोध नायक,चंद्रप्रकाश साहू,नवीन कुमार,नवाब अली सहित बड़ी संख्या में छात्र/ छात्राएं मौजूद रहे।