लाहौद में कंवर समाज खम्हारडी-आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न

Global36garh न्यूज  संवाददाता कसडोल  मोतीलाल बंजारे

कसडोल 14मार्च 2021 -विगत 13 मार्च को ग्राम खम्हारडीह (लाहौद) में कवर समाज का खैरा दतान
परिक्षेत्र के अगुवाई में 04 जोड़ें
का आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम, कंवर समाज लवन राज नारायणपुर के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बृज राम पैकरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सुश्री शकुंतला साहू विधायक एवं संसदीय सचिव ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किए इस मौके पर प्रदेश कंवर विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरवंशसिंह मिरी ,कोषाध्यक्ष नकुल चंद्रवंशी एवं मनोहर चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवर समाज लवन राज नारायणपुर के केंद्रीय अध्यक्ष बृज राम पैकरा ने किया । चार विवाहित जोड़ों मे धनेश्वर पिता प्रताप सिंह ग्राम खम्हारडीह का विवाह सुश्री तीज मती खम्हारडीह के साथ, चंद राम पिता बहल ग्राम खम्हारडीह का विवाह का सुश्री तील बाई पिता दशरथ पैकरा ग्राम खम्हारडीह के साथ, रोशन पिता अशोक खम्हारडीह का विवाह सुश्री श्रद्धा पिता खेदु राम पैकरा ग्राम सुढेला के साथ तथा निरेंद्र पिता गड़हा बम्हनी का विवाह ग्राम खम्हारडीह के सुश्री राधिका पिता लक्ष्मण पैकरा के साथ संपन्न हुआ ।।

सर्वप्रथम सभा को संबोधित करते हुए कंवर समाज लवनराज नारायणपुर के केंद्रीय अध्यक्ष बृज राम पैकरा ने कहा की अब समाज में नशा पान से दूर रहने एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और जिसका उदाहरण आज का सामूहिक आदर्श विवाह है आदर्श विवाह को समाज की मान्यता देकर छोटे बड़े सभी परिवार इसको अपना कर खर्चीली शादी से बचने की अपील किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कंवर विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी ने कहा की कंवर जनजाति छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में निवास करते हैं और छत्तीसगढ़ की दूसरी सबसे बड़ी आदिवासी समाज है । जिनकी जनसंख्या लगभग आठ लाख पचास हजार के आसपास हैं । उन्होंने आगे कहा की अब पूरे छत्तीसगढ़ के कंवर को एक समाज ,एक संविधान, एक मंच के नीचे एकजुट होकर संस्कार ,शिक्षा, संवाद व स्वरोजगार पर तीव्र गति से आगे बढ़ने की है । उन्होंने कहा की समाज की एकजुटता का प्रतीक है यह सामाजिक आदर्श विवाह, इस पुनीत कार्य के लिए कंवर समाज की प्रशंसा कर, समाज को बृहद पैमाने पर ऐसे आदर्श विवाह अधिक से अधिक संख्या में आयोजित करने हेतु प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत बलौदा बाजार भाटापारा के जिला पंचायत सदस्य परम सम्माननीय परमेश्वर यदु जी ने कहा की मुझे एक बात कहने में कोई हर्ज नहीं है की एक बार कंवर समाज जो बोल देता है, उसे करके दिखाता है और कंवर समाज की एकजुटता काबिले तारीफ है । उन्होंने कहा की अब कमर समाज शिक्षा के प्रति बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है जिसका उदाहरण इस मंच पर विराजमान हरवंश सिंह मिरी जी जो अपर कलेक्टर हैं और जो कंवर समाज के कंवर विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं इसी कड़ी में शिवकुमार कंवर जो भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक हैं और अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ प्रदेश के उप प्रांत अध्यक्ष हैं और पलारी तहसीलदार हरि शंकर पैकरा हैं जो इस मंच पर विराजमान हैं जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने आगे उद्बोधन में कहा की यह कंवर समाज का आदर्श विवाह वाकई में प्रशंसनीय है, महंगी शादी के खर्च को समाज द्वारा आदर्श विवाह करा कर एक आदर्श प्रस्तुत किया है ।। आदर्श विवाह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कसडोल विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की इस महंगाई के समय में ऐसे आदर्श विवाह का कार्यक्रम कंवर समाज द्वारा संपन्न कराना प्रशंसा के काबिल है उन्होंने कहा कि हमारे कंवर समाज लवन राज नारायणपुर के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यहां कोई नशा पान करके नहीं आया है और ना ही दिखाई दे रहा है, इस पर गंभीरता से अपनी बात रखते हुए माननीय मुख्य अतिथि ने कहा की यह नशा पान आज ही के लिए नहीं होना चाहिए नशा पान से हमें दूर ही रहना है, ताकि कंवर समाज शिक्षा, संस्कार और रोजगार के प्रति शीघ्रता से आगे बढ़े ।

ग्राम खम्हारडीह कंवर समाज के मांग पर छः लाख रुपए सामाजिक भवन के लिए देने की घोषणा की ।। अंत में कंवर समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हरबंश सिंह मिरी ने श्रीफल एवं शाल भेंट कर माननीय मुख्य अतिथि का स्वागत किया ,इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किये । इसी क्रम में कंवर विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विवाहित जोड़े को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सप्रेम भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किए और सामाजिक विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये । आज के आदर्श विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराने में बोधी राम पैकरा ग्राम लटूवा और युवा साथी राजेंद्र पैकरा ग्राम बम्हनी ने संपन्न कराया। आदर्श विवाह कार्यक्रम में सभी नौ परिक्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे ,जिसमें तनोदध परिक्षेत्र के अध्यक्ष सुमन सिंह कंवर, खैरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष निर्मल सिंह पैकरा ,कार्यकारिणी अध्यक्ष बलदेव सिंह पैकरा खरहा परिक्षेत्र के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह पैकरा चिस्दा परिक्षेत्र के सचिव नंद सिंह पैकरा ,बड़े भरसेला परिक्षेत्र के अध्यक्ष शिवकुमार पैकरा एवं सचिव रोहित पैकरा ,डमरु परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह पैकरा और कंवर समाज नारायणपुर के केंद्रीय पदाधिकारियों की ओर से उपाध्यक्ष सुंदर सिंह पैकरा ,महासचिव शिवकुमार कंवर ,कोषाध्यक्ष सुरेश पैकरा इंजीनियर ,कार्यकारिणी अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा ,उप कार्यकारिणी केशव सिंह पैकरा ,केंद्रीय राजदूत हेमलाल पैकरा ,संयोजक पद्म भूषण पैकरा ,सचिव हुकुम सिंह पैकरा,सह सचिव मोहनलाल पैकरा, न्याय समिति के प्रमुख थान सिंह पैकरा ,केजू पैकरा ,समाज के विधिक सलाहकार ,लहर सिंह पैकरा , संरक्षक डॉ सी एस पैकरा तथा भारी संख्या में मातृशक्ति, पितृ शक्ति, युवा शक्ति के साथ साथ कंवर आदिवासी युवा संगठन जिला बलौदा बाजार की ओर से विजयानंद पैकरा का सहयोग, प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा ।। आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती परमेश्वरी पैकरा ने किया ।। कार्यक्रम का संचालन पद्म भूषण पैकरा एवं मोहनलाल पैकरा ने किया ।।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close