सेट फ्रांसिस स्कूल ने आयोजित की 9 वी व 11 वी की ऑफ लाइन मुख्य परीक्षा, बच्चो व पेरेंट्स में कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 14 मार्च 2021।सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों व टीचरों को कोरोना पोसिटिव आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार 10 मार्च से होने वाली 9 वी व 11 वी की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। लेकिन कल 15 मार्च को अचानक स्कूल प्रशासन द्वारा पुनः 9 वी व 11 वी की वार्षिक परीक्षा आयोजित कर दी गई है। जिसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी नही है।

सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा आनन फानन में इस तरह आयोजित परीक्षा से छात्र व छात्रों के पेरेंट्स घबराए हुए है। कोरोना का संकट अभी टला नही है बल्कि कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजो के आंकड़े बढ़ते देखे जा रहे है ऐसे में पेरेंट्स को बच्चो की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित परीक्षा के संबंध में जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी उन्हें कुछ जानकारी नही मिली है ।सोमवार को ऑफिस जाकर ही स्कूल प्रशासन से बात कर कुछ कह पाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के द्वारा सोमवार को इस विषय को लेकर स्कूल प्रशासन का घेराव व आयोजित परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close