महिलाओं ने कहा : मुख्यमंत्री ने उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिये अभूतपूर्व कदम उठाये

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 14 मार्च, 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ की 16वीं कड़ी का प्रसारण आज किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम विशेष रूप से नारीशक्ति को समर्पित किया गया था। बिलासपुर शहर के निवेदिता महिला कामकाजी हॉस्टल में भी अधीक्षिका श्रीमती ममता मिश्रा सहित हॉस्टल की अन्य महिलाओं ने इसे उत्साह से सुना।

श्री बघेल ने लोकवाणी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वावलम्बन के लिये चलाई जा रही अभिनव योजनाओं से अवगत करया तथा वे सफल महिलाओं से रु-ब-रु भी हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से सरकार की योजनायें सफल हो रही हैं।
लोकवाणी सुनने के बाद हॉस्टल की रहवासी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं कु. अनुपूर्णा नेताम ने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरुवा, बारी योजना के तहत बनाये गये गौठानों से महिलाओं को स्वावलम्बन की राह मिली है। उसके गांव सेलर, जो बिल्हा विकासखंड के अंतर्गत आता है वहां बनाये गौठान में 31 महिला समूह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से आय प्राप्त कर रही हंि और आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। विगत माह मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं गौठान आये थे और महिलाओं के इन कार्यों को देखा था। उनके गांव की महिलाओं में आत्मविश्वास जागा है और वे अब अपने परिवार के सभी निर्णयों में भी भागीदारी निभा रही हैं। यह देखकर उसे अच्छा लगता है।

निवेदिता हॉस्टल में रसोई का काम देखने वाली श्रीमती जया मजूमदार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गरीब कन्याओं के विवाह के लिये दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उसने कहा कि अब उसे भी अपने बेटी की शादी में आर्थिक समस्या नहीं रहेगी।

सुश्री रश्मि यादव एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उसने कहा कि लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, जिसका लाभ वह भी उठायेगी। कु. विनीता वर्मा भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसकी माता गांव में संचालित विहान योजना से जुड़ी हुई है, जिसके बारे में भी लोकवाणी में उसने सुना। विनीता ने कहा कि उसकी मां भी इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर हो गई है। इंग्लिश मीडियम स्कूल लिंगियाडीह की लाइब्रेरी सुश्री दिव्या भगत ने सरकारी नौकरी में महिलाओं का अधिकार सुरक्षित रखने के लिये भर्ती, पदोन्नति, दस्तावेज छानबीन समिति में कम से कम एक महिला सदस्य अनिवार्य रखने के निर्णय को महिलाओं की समानता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम बताया।
छात्रा कु. प्रीति सोनवानी, प्राइवेट स्कूल की शिक्षक सुश्री साधना विश्वकर्मा, हॉस्टल की स्टाफ श्रीमती रेखा ध्रुव आदि महिलाओं ने इस कड़ी को सभी महिलाओं के लिये उपयोगी बताया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close