● बहतराई अटल आवास का महापौर रामशरण ने किया निरीक्षण ●निवासरत लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिए निर्देश

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 13 मार्च2021। पानी की समस्या व अन्य सुविधाओं के लिए वार्ड क्रमांक 49 अटल आवास के वासीयों ने नगर निगम कार्यालय पहुँच कर महापौर को समस्या बताई थी जिसके बाद शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने बहतराई अटल आवास पहुँच कर वहां के लोगो से मुलाकात करते हुए उनकी समस्या सुन साथ ही तत्काल पानी की सुविधा उपलब्ध कराई एवं अन्य सुविधाओं के लिए स्थल निरीक्षण करते हुए लोगो से चर्चा की इस दौरान महापौर ने पानी की पाईप लाईन टूटी पाई, तीन बोर हुए थे जो तीनो सुख चुके है। इसपर महापौर ने दूसरे जगह बोरिंग कर पानी उपलब्ध कराने कहा है। इसके साथ ही अटल आवास के मकान के खिड़की दरवाजे भी गायब मिले, स्टीट लाइट की व्यवस्था नहीं थी जिसके बाद महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को अटल आवास के लोगो के द्बारा बताए गए समस्याओं का तुरंत निराकरण करने करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला एवं कार्यपालन अभियंता पी.के पंचायती, सहायक अभियंता एस.के माणिक, एवं जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन, वार्ड पार्षद अहिल्या राकेश वर्मा, व अन्य कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close