बिलासपुर 13 मार्च 2021। शुक्रवार को सरजू बगीचा का एक 17 वर्षीय किशोर अचानक घर से गायब हो गया था। जिसे दिन भर परिवार वाले व सिविल लाइन पुलिस ढूंढती रही। बाद में जाकर जब उसके मोबाइल को साइबर सेल की मद्दत से ट्रेस किया गया तो उसका लोकेशन रायपुर दिखाया। जंहा से किशोर को सकुशल पुलिस ने बरामद कर परिवारवालो के सुपुर्द किया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरजू बगीचा का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के यहा जाने के लिए घर से निकला था और वापस घर ही नही आया। मोबाइल भी उसका स्विच ऑफ आ रहा था। इधर घर वाले उसे यँहा वंहा ढूंढते परेशान हो रहे थे। बाद में घर वाली को जब किशोर की कंही जानकारी नही मिली तो अपहरण की आशंका में सिविल थाने में किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मामला 17 वर्षीय किशोर की थी इसलिए सिविल लाइन थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने मामले को बड़ी गम्भीरता से लेते हुए तात्काळ उंक्त घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियो को देते हुए मामले में तात्काळ कार्यवाही शुरू कर दी।
पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में जब किशोर के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो उसका लोकेशन रायपुर दिखा रहा था। जिसके लिए पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना की गई, इस बीच किशोर बिलासपुर की ओर आने लगा। पुलिस उसकी पीछा कर उसको सकुशल बरामद किया और उनके परिजनों को सौपा। तब जाकर परिवार वालो ने राहत की सांस ली। जानकारी मिली है कि शनिवार को उंक्त किशोर से पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी।