मस्तूरी 11 मार्च 2021 राधाकृष्ण मंदिर मल्हार में ठेठवार यादव समाज का वार्षिक कार्य योजना सम्मेलन रखा गया ।जिसमें सभी समाज प्रमुखों ने समाज को एक नई दिशा देने तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कहा। बरतोरी मल्हार राज मैं अपनी सुविधा अनुसार क्षेत्र के प्रमुख जगहों पर सर्व सुविधा युक्त छात्रावास निर्माण करने की बात कही।
समाज के प्रतिभावान निर्धन छात्र-छात्राओं की सहायता करने व गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए हर संभव मदद करने की बात कही ।महासभा की कार्यकारिणी 3 साल की होती है तथा आने वाले अधिवेशन में नए कार्यकारिणी का गठन किया जाता है ।बैठक में प्रमुख रूप से राज प्रमुख तुमेश यादव ,अध्यक्ष शत्रु हन यादव, ह्रदय यादव, गंगा यादव ,संतोष यादव ,जितेंद्र यादव ,बृजलाल यादव, अमित यादव ,लक्ष्मण यादव, मन्नू यादव , नंदराम, लच्छीराम ,रामप्रसाद, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।