बिलासपुर 11 मार्च 2021।शिव की भक्ति में आज पूरा शहर डूबा नजर आया। शहर के सभी शिवालयों में आज सुबह 5 बजे से ही शिव भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखी गई।
मंदिरों में शिव भक्तों की ऐसी आस्था दिखी की पूरा शहर ही शिवभक्ति में उमड़ पड़ा नजर आया। शिव मंदिरों में पैर रखने तक कि जगह नजर नही दिखी। कोई भक्त दूध, दही, शहद व गंगाजल से शिव का अभिषेक करते नजर आ रहा था तो कोई तरह तरह के फल, फूल, मिष्ठान भोलेनाथ पर चढ़ाते नजर आये। मंदिरों में भक्तों का अपने भगवान के प्रति अदभुत भक्ति भाव व आस्था देखी गई। मंदिरों में महिलाओ की ज्यादातर भीड़ दिखी।कई महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ भोलेनाथ की पूजा करती नजर आई।